|
 |
शाहदरा(रमन भाटिया)।यहां आर एस चौधरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री नरेंद्र मोदी सरकार के सात वर्ष सफल कार्यकाल के पूर्ण होने पर जरूरत मंद परिवारों को सूखे राशन का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि ट्रस्ट द्वारा कोरोना काल में राशन वितरण का यह तीसरा अवसर था। कार्यक्रम में निगम पार्षद संजय गोयल, वरिष्ठ पत्रकार व अधिवक्ताअश्विनी भाटियाऔर शाहदरा जिला भाजपा के कार्यालय मंत्री कृष्ण गोपाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।ट्रस्ट के चेयरमैन विनय चौधरी और अध्यक्षा श्रीमती पारुल चौधरी ने कार्यक्रम का आयोजन किया और लगभग एक सौ लोगों को आवश्यक खाद्य वस्तुओं और खाद्य तेल की किट का वितरण करवाया। ट्रस्ट द्वारा पूर्वी दिल्ली सांसद श्री गौतम गंभीर की संस्था से एक दिव्यांग को बैट्री रिक्शा भी प्रदान की गई । कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में अश्विनी भाटिया ने कहा कि विनय चौधरी और उनकी टीम पिछले लम्बे समय से इस ट्रस्ट के माध्यम से समाज के असहाय, निर्धन और वंचित लोगों की सहायतार्थ पुण्य कार्य कर रहे हैं,जिसके लिए यह लोग बधाई के पात्र हैं। हम भगवान से यही कामना करते हैं कि वह इस तरह के परोपकारी सज्जनों कोऔर अधिक सशक्त बनाए ताकि वह और अधिक गति व शक्ति से सेवा कर सकें। इस अवसर पर श्री भाटिया ने दिल्ली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल कोरोना महामारी के संकट काल में पीड़ितों की मदद करने की बजाए भाग खड़े हुए। करोड़ों रुपए सिर्फअपने निजी प्रचार में पानी की तरह बहानेवाले इस मुख्यमंत्री ने झूठ और फरेब की राजनीति की है।उन्होंने कहा कि इस सी एम की इससे बड़ी असफलताऔर क्या होगी कि वह न तो दिल्ली के लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा पाया और न उखड़ती सांस से तड़पते मरीजों को सांस लेने के लिए आक्सीजन की व्यवस्था ही कर पाया। अब वह एक तरफ घर -घर राशन पहुंचाने की नौटंकी की बात कर रहा हैऔर वहीं दूसरी ओर वह केंद्र से मिले हजारों टन राशन को वितरित ही नहीं करवा सका जिसके कारण सारा राशन सड़ गया। एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री खरीद कर दिल्ली की आप सरकार ने करोड़ों रुपए की धांधली भी की है। पूर्व उप महापौर संजय गोयल ने भी विनय चौधरी की उनके ट्रस्ट द्वारा समाज के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए प्रशंसा की। उन्होंने मोदी जी के नेतृत्व में चलने वाली भाजपा सरकार को जनहित में कार्य करने वाली उत्कृष्ट सरकार की संज्ञा दी।श्री गोपाल कृष्ण ने भी ट्रस्ट के सेवा कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि विनय जैसे नेक पुत्र अपने पुण्य सामाजिक कार्यों द्वारा अपने माता- पिता को उनकी मृत्यु के बाद भी सदैव जीवित रखते हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कपूर,मदन शर्मा, किरण चौधरी, महेंद्र कत्याल,नारायण भाटिया,अर्चना कंसल, अशोक आहूजा, वीरेन्द्र संधू, वेद प्रकाश शर्मा सहित अन्य सभी सजन्नों ने कोरोना काल के सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
|